लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सिसोदिया ने डिलीवरी करने वालों का टीकाकरण करने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ गठजोड़ करने का निर्देश दिया ताकि उनके सामान की डिलीवरी करने वालों को ‘‘अतिरिक्त जोखिम’’ के मद्देनजर जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा सके।

सिसोदिया के हवाले से दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली ने 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लिए टीके प्राप्त किए हैं और इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सामान पहुंचाने वाले व्यक्ति के तौर पर काम करने वालों पर हमें अब ध्यान देने की जरूरत है।’’

बयान में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी और डूंज़ो जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ गठजोड़ करने का निर्देश दिया ताकि उनके सामान की डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के तौर पर कार्य करने वालों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।

सिसोदिया ने कहा कि डिलीवरी करने वाले लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग अपने घरों में रहें और भीड़भाड़ वाले बाजारों से बचें और इसलिए उन्हें जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘वे अतिरिक्त जोखिम में हैं क्योंकि उनके काम में घर-घर जाना और दिन भर में कई लोगों के साथ बातचीत करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे