लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में कई स्थानों पर बजा "संकल्प" का सायरन, अपनी जगह पर थम गए लोग

By भाषा | Updated: March 23, 2021 12:15 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 मार्च कोविड-19 को लेकर आम जन में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार के अनूठे अभियान के तहत यहां मंगलवार को कई स्थानों पर सायरन बजाया गया। इस मुहिम से जुड़े लोगों ने सायरन बजने के दौरान दो मिनट के लिए अपने स्थान पर थमकर महामारी से बचाव की हिदायतों के पालन का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट यहां सपना-संगीता रोड क्षेत्र में "संकल्प" अभियान में शामिल हुए। इस दौरान जब सायरन बजा, तो वह अन्य लोगों के साथ अपनी जगह पर सावधान की मुद्रा में दो मिनट तक खड़े दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि सिलावट ने एक वाणिज्यिक परिसर के बाहर पीले रंग में डूबे ब्रश से गोले भी बनाए, ताकि ग्राहक वहां खड़े होकर कोविड-19 से बचाव के लिए शारीरिक दूरी की हिदायत का पालन कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यस्तरीय "संकल्प" अभियान के तहत सिलावट ने यहां आम लोगों को मास्क भी बांटे।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिला है जहां हाल के दिनों में महामारी के नये मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 387 नये मामले आए। इसके साथ ही, 24 मार्च 2020 लेकर अब तक जिले में संक्रमित मिले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 64,896 पर पहुंच गई है। इनमें से 945 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं