लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण के फैसले पर शिवसेना सांसद ने केंद्र का आभार जताया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड रोधी टीका लगाए जाने की अनुमति देने के फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 25 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग एक मई से टीका लगवा सकेंगे।

राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार की मांग ‘गैर-राजनीतिक’ थी।

उन्होंने कहा कि ठाकरे और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसी तरह का अनुरोध किया है।

चतुर्वेदी ने लिखा, ‘‘अनावश्यक राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक गैर-राजनीतिक अनुरोध किया गया था और मैं आभार व्यक्त करती हूं कि सरकार ने टीकाकरण की पात्रता आयु कम करके 18 साल करने का फैसला किया है।’’

सोमवार को केंद्र की घोषणा के बाद ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में इस संबंध में उचित योजना बनाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य को समय पर टीकों की खुराक मिल जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos