लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महू के सैन्य छावनी क्षेत्र में सात और लोग संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:10 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 25 सितंबर इंदौर जिले के महू कस्बे स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र में सात और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले 48 घंटे के दौरान इस इलाके में महामारी के नये मरीजों की तादाद बढ़कर 37 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सैत्या ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सैत्या ने बताया कि कोविड-19 के सात नये मरीज भी 30 अन्य संक्रमितों के साथ महू के सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है। सैत्या ने बताया कि महू के सैन्य छावनी क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के दौरान मिले सभी 37 संक्रमित महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा है। हालांकि, टीकाकरण में इजाफे के साथ ही महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के कारण जिले में नये संक्रमितों की तादाद बेहद कम रह गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,53,150 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन