लाइव न्यूज़ :

COVID lockdown: मिजोरम में सात दिन के लॉकडाउन और मणिपुर के सात जिलों में पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 08:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम में कोविड-19 की रोकथाम के लिए 10 मई से लॉकडाउन17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगाआवश्यक वस्तुओं, सब्जी, और मांस की दुकानें खुलेंगी

आइजोल: मिजोरम सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 10 मई सुबह चार बजे से सात दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की शुक्रवार को घोषणा की।

सरकारी आदेश में कहा कि गया है कि 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा और राजधानी तथा जिला मुख्यालय कस्बों में किसी भी निवासी को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है कि इन कस्बों में आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, और मांस की दुकानें केवल बृहस्पितवार शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगी।

वहीं, मणिपुर सरकार ने शनिवार से सात जिलों में नौ दिन के लिए 24 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है।

इन जिलों में आठ से 17 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में शाम सात से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।

मुख्य सचिव एम एच खान द्वारा जारी गृह विभाग के आदेश में यह घोषणा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमणिपुरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा