लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में विद्यालय और उच्च शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:45 IST

Open in App

जम्मू, एक अगस्त जम्मू-कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने के बाद रविवार को शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक के लिए बंद ही रखने का निर्णय लिया।

वहीं, समिति ने कहा कि किसी भी जिले में सप्ताहांत में कर्फ्यू नहीं होगा लेकिन रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ़्यू लागू रहेंगे। समिति ने बंद कमरे या खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले लोगों की संख्या 25 पर सीमित कर दी।

एक आदेश में मुख्य सचिव ए के मेहता ने कहा कि ऐसा पाया गया कि पिछले हफ़्तों की तुलना में कई जिलों में स्थिति में सुधार है।

एसईसी के अध्यक्ष मेहता ने कहा, ‘‘ हालांकि कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर सभी जिलों में मौजूदा नियमों को बरकरार रखने की जरूरत है।’’ मेहता ने कहा कि विद्यालय और कोचिंग केंद्र समेत उच्च शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, शैक्षणिक संस्थानों को प्रशासनिक कार्यों के मद्देनजर टीके की खुराक लेने वाले कर्मचारियों को सीमित संख्या में संस्थान बुलाने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे