लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के पक्ष में नहीं हैं स्कूल प्राचार्य

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:54 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, दो नवंबर राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के अनेक स्कूलों के प्राचार्य कोविड-19 महामारी के कारण स्कूलों के लगातार बंद रहने की वजह से अगले साल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के पक्ष में नहीं हैं।

स्कूल प्राचार्यों का मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करना सही कदम नहीं होगा क्योंकि इससे उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम भी प्रभावित होगा और इससे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली सरकार ने पिछले महीने सीबीएसई को पत्र लिखकर कहा था कि अगले साल मई से पहले बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाई जाएं और पाठ्यक्रम भी घटाया जाए क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण अब भी स्कूल बंद हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरार ने कहा, ‘‘बोर्ड परीक्षाओं के स्थगन का, दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों के विकास और प्रदर्शन पर गंभीर असर पड़ सकता है क्योंकि यह सत्र दूरस्थ शिक्षण से परिचित होने का रहा है, छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीके के विकास के संबंध में कोई ठोस परिणाम नहीं मिलते दिख रहे ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इसलिए बोर्ड परीक्षाओं को टालकर हम फिर से वक्त बरबाद करता नहीं देखना चाहते।’’

शालीमार बाग स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अलका कपूर दिल्ली सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्राचार्यों और शिक्षकों की राय जानने के लिए एक सर्वेक्षण करवाया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘हमसे पूछा गया था कि परीक्षाएं कब करवाई जानी चाहिए? अधिकांश स्कूल प्रशासनों ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से अधिक नहीं टाली जानी चाहिए। चूंकि सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा का परिणाम और उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाएं आपस में जुड़े हैं ऐसे में परीक्षाओं को टालने से अनावश्यक भ्रम पैदा होगा।’’

कपूर ने कहा,‘‘ दूसरी बात यह कि हम सब इस बात पर सहमत थे कि पाठ्यक्रम को और घटाना ठीक नहीं होगा बल्कि छात्रों को परीक्षाओं के बीच में कम से कम तीन से चार दिन का अंतर दिया जाए।’’

सीबीएसई को भेजे पत्र में शिक्षा निदेशालय ने कहा था कि कोविड-19 के कारण वर्तमान सत्र के लगभग सात महीने कक्षा में शिक्षण नहीं हो सका।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन