लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय 18 अप्रैल तक बंद

By भाषा | Updated: April 4, 2021 13:38 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अप्रैल केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी विद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने एक ट्वीट में रविवार को कहा कि 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की व्यक्तिगत तौर पर कक्षा में उपस्थिति पर भी एक सप्ताह के लिए रोक रहेगी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विद्यालयों में कक्षाओं को जारी रखने के संबंध में निर्णय लेने को कहा था, जिसके बाद यह दिशा-निर्देश आया है।

सिन्हा के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और छोटे बच्चों के संक्रमित होने की आशंका तथा उनके द्वारा समुदाय के बड़े हिस्से में संक्रमण के प्रसार के खतरे के मद्देजनर नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से (पांच अप्रैल से) विद्यालय अगले दो सप्ताह यानी 18 अप्रैल तक बंद रहेंगे।''

बयान में कहा गया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी एक सप्ताह तक विद्यालय बंद रहेंगे।

इसमें यह भी कहा गया कि सामाजिक और पारंपरिक स्तर पर होने वाले समारोहों में सिर्फ 200 लोग ही कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए शामिल हो सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos