लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 समीक्षा बैठक : येदियुरप्पा और विजयन ने की टीके की अधिक खुराकों की मांग

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:22 IST

Open in App

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके राज्यों कोविड-19 रोधी टीके की खुराक अधिक मात्रा में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री की ओर से शुक्रवार को बुलाई गयी ऑनलाइन बैठक में यह मांग रखी। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक येदियुरप्पा ने मोदी को बताया कि कर्नाटक में प्रति दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या 1,900 के करीब आ पहुंची है। संक्रमण की दर 1.42 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.25 प्रतिशत हो चुकी है। बयान के अनुसार येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2.62 करोड़ खुराक मिली हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य को प्रति माह टीके की कम से कम 1.5 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएं ताकि प्रति दिन पांच लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

इसके अनुसार येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के अलावा बाल रोग विभाग में आईसीयू बिस्तरों में भी इजाफा कर रही है।

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने बैठक में प्रधानमंत्री को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रभावों को कम करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए कोविड-19 रोधी टीके की अधिक खुराकों के आवंटन की मांग की।

विजयन ने मोदी को केरल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति से भी अवगत कराया। विजयन ने कहा कि अप्रैल महीने में महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आए थे, जब संक्रमण की दर बढ़कर करीब 30 प्रतिशत हो गयी थी।

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, " मौजूदा समय में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 10.4 प्रतिशत हो गयी है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले केरल में महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत देर से हुई थी। हमने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोका जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोझ कम हुआ। अन्य राज्यों में मृत्यु दर अधिक है, लेकिन हमने इसे 0.48 प्रतिशत तक रखने में सफलता पाई है।"

विजयन ने प्रधानमंत्री से टीके की अधिक खुराकों के आवंटन की मांग करते हुए कहा कि राज्य को जुलाई और अगस्त के महीने में टीके की 60 लाख खुराकों की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos