लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कर्नाटक के 16 जिलों में सोमवार से पाबंदियों में मिलेगी और ढील

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून कर्नाटक सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य के 16 जिलों में सोमवार (21 जून से) से कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लागू पाबंदियों में और ढील दी जाएगी। राज्य सरकार ने यह फैसला इन जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे आने के मद्देनजर किया।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘गत एक सप्ताह में राज्य के 16 जिलों में संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम रही जबकि 13 जिलों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच रही। वहीं, मैसुरु जिले में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक है। हमने कोविड-19 पर बनी तकनीकी सलाहकार समिति की सलाह और मंत्रिमंडल के सहयोगियों से चर्चा के बाद पाबंदियों में कुछ ढील देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने बताया कि बेलगावी, मांड्या, कोप्पल, चिकबल्लापुर, तुमकरु, कोलार, बेंगलुरु शहर (बीबीएमपी सीमा सहित), गडग, रायचूर, बागलकोटे, कलबुर्गी, हावेरी, रामनगर, यादगीर और बीदर वे 16 जिले हैं, जहां पर संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है। इन जिलों में दुकानें शाम पांच बजे तक खुल सकेंगी। इन जिलों में बिना एसी के होटल, क्लब और रेस्तरां को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों में बाहर शूटिंग, बस और मेट्रो सेवा भी 50 प्रतिशत क्षमता से चलेगी और मैदान में होने वाले खेलों को भी बिना दर्शकों के आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। सरकारी कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ इन जिलों में खुलेंगे। लॉज, रिजॉर्ट और जिम भी बिना एसी के 50 प्रतिशत क्षमता से खुल सकेंगे।

येदियुरप्पा ने स्पष्ट किया कि 13 जिलों, जहां पर संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है, वहां पर 11 जून को जारी पाबंदियां लागू रहेंगी। इनमें हासन, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, शिवमोगा, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, बेंगलुरु ग्रामीण, दावनगेरे, कोडागु, धारवाड़, बेल्लारी, चित्रदुर्ग और विजयपुरा शामिल है। वहीं, मैसुरु में सख्त पाबंदी लागू रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह