लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 पाबंदियां सख्ती से लागू

By भाषा | Updated: April 30, 2021 11:47 IST

Open in App

पणजी, 30 अप्रैल तटीय राज्य गोवा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए लगाये गये चार दिन के लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को लोग घरों के अंदर ही रहे और सड़कें सूनी दिखीं।

कोविड-19 संबंधी पाबंदियां बृहस्पतिवार रात नौ बजे से लागू हो गयीं जो सोमवार (तीन मई) सुबह छह बजे तक लागू रहेंगी।

राज्य सरकार ने कहा कि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर इक्का-दुक्का ही वाहन दिखे और पाबंदियों को लागू करने के लिए विशेष कर शहरी इलाकों में सख्त निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं और वे अपने-अपने घरों के अंदर ही हैं।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान गोवा में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है जिसके कारण राज्य प्रशासन ने लोगों की आवाजाही और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने बुधवार को पाबंदी की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘साप्ताहिक बाजार लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। कसीनो भी बंद रहेंगे। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र भी खुले रहेंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोवा ईकाई ने लॉकडाउन 15 दिनों के लिए बढ़ाये जाने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं