लाइव न्यूज़ :

पुणे शहर में संक्रमण दर में गिरावट के बाद कोविड-19 प्रतिबंधों में मिल सकती है छूट

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:20 IST

Open in App

पुणे, 11 जून महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर पुणे शहर में अगले दो दिन में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम दर्ज की गई तो प्रशासन यहां प्रतिबंधों में छूट देने पर विचार कर सकता है।

पिछले सप्ताह पुणे शहर राज्य सरकार के स्तर श्रेणी तीन में शामिल था। हालांकि यहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से थोड़ा नीचे आने के बाद शहर स्तर दो की श्रेणी में आ गया है।

स्तर दो में आने वाले इलाकों में दुकानों को शाम सात बजे तक खोले रखने की अनुमति मिल जाती है। वहीं होटल, रेस्त्रां और भोजनालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ भोजन परोसने के लिए रात 10 बजे तक काम कर सकते हैं और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए मॉल खोले जा सकते हैं।

पवार ने कहा, ‘‘पुणे शहर में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे चली गई है और प्रशासन ने शहर को और राहत देने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा कि जिला और नगर निगम प्रशासन अगले दो दिनों की संक्रमण दर पर नज़र रखेंगे और यह पांच प्रतिशत से नीचे रही तो स्तर दो वाली छूट यहां भी प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया