लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पाबंदियां: मुंबई में होटल, रेस्तरां को घर पर आपूर्ति की अनुमति

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि महानगर में कोविड-19 प्रसार को रोकने के लिए लगायी गई पाबंदियों के तहत यहां स्थित होटल एवं रेस्तरां खाद्य पदार्थों की घर पर अपूर्ति कर सकते हैं।

बीएमसी ने पहले कहा था कि केवल ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल को भोजन, किराने का सामान और अन्य आवश्यक सामान वितरित करने की अनुमति होगी और लोगों के लिए ‘टेक-अवे’ की सुविधा नहीं होगी।

बीएमसी ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में स्पष्ट किया कि होटल और रेस्तरां को फोन पर नागरिकों द्वारा किये गए आर्डर के आधार पर भोजन की घर पर आपूर्ति करने की अनुमति होगी।

नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पहले के आदेश में खाद्य पदार्थों की घर पर आपूर्ति की अनुमति केवल ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से दी गई थी, जबकि नए निर्देश के अनुसार लोगों को फोन पर आर्डर देने की अनुमति है और रेस्तरां उन्हें वितरित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू