लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पुणे में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के लिये प्रतिबंधों में सप्ताहांत में ढील

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:41 IST

Open in App

पुणे, 28 मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पुणे में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील देने की शुक्रवार को घोषणा की।

इससे पहले, पुणे में लागू नियमों में यह स्पष्ट किया गया था कि गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को पूरे सप्ताह खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा किराने का सामान, सब्जियां, फल और दूध आदि बेचने वाली दुकानों को सप्ताहांत के दौरान बंद रखना होगा।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ''चूंकि पुणे में संक्रमण के मामलों में कमी आयी है, इसलिये निर्वाचित प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक के दौरान आज यह सहमति बनी कि शनिवार और रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छूट दी जा सकती है।’’

मंत्री ने कहा, ''प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सप्ताहांत में इन दुकानों पर प्रतिबंध हटाने के लिये जोर दिया। इसलिये सप्ताहंत में पुणे में आवश्यक वस्तुओं की दुकान सुबह सात बजे से पूर्वान्ह्र 11 बजे तक खोलने का निर्णय किया गया।''

यहां कोविड-19 स्थिति के बारे में टोपे ने कहा कि संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुणे में मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान