लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पंजाब में 10 जून तक बढ़ाए गए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:22 IST

Open in App

चंडीगढ़ 27 मई पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को 10 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने हालांकि निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या को तय करने वाले नियम को हटा दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में ओपीडी सेवा और कुछ वैकल्पिक सर्जरी भी शुरू कर दी गयी हैं।

सरकार ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन संबंधी कई अन्य प्रतिबंध लागू किए थे।

सरकार की ओर से जारी किए गए एक वक्तव्य के मुताबिक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी , जिसमें लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को बढ़ाने का फैसला लिया गया।

इससे पहले कोविड संबंधी प्रतिबंध 31 मई तक लागू थे। कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कुछ वैकल्पिक सर्जरी तथा ओपीडी सेवा को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, राज्य सरकार ने कोविड-19 के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बिस्तर और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 12 अप्रैल को वैकल्पिक सर्जरी रोक दी थी।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान विभाग को इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बाल रोग चिकित्सा विभाग को मजबूत करने के अलावा केन्द्र से 500 वेंटिलेटर की मांग भी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे