लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : वकीलों का टीकाकरण पूरा होने तक दिल्ली उच्च न्यायिक परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: March 8, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च अधिवक्ताओं का कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने तक एक अभ्यर्थी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 13-14 मार्च को होने वाली दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा- 2019 को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

परीक्षा में शामिल होने वाले एक अभ्यर्थी की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि उम्मीदवार को कई बीमारियां हैं और उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है और संक्रमित होने पर स्थिति जानलेवा होने की आशंका है।

याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है।

वकील आदित्य कपूर, कुशल कुमार, हर्ष आहूजा और आकाश दीप गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में 13-14 मार्च को परीक्षा कराने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 18 फरवरी को जारी अधिसूचना रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी का कहना है कि वह प्रतिभाशाली हैं और प्रौढ़ उम्र के हैं। उन्हें कैंसर सहित स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हैं, उनकी कीमोथेरेपी भी हुई है, जिसके कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है। उन्होंने कहा कि उनके संक्रमित होने और उससे बहुत ज्यादा बीमार होने का खतरा ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो