लाइव न्यूज़ :

आठ राज्यों में कोविड-19 रिप्रोडक्टिव नंबर एक से ज्यादा : सरकार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को दर्शाने वाला रिप्रोडक्टिव नंबर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों में एक से ज्यादा है।

रिप्रोडक्टिव नंबर या आर वैल्यू कोई रोग कितना संक्रामक है यानि एक मामले से कितने और मामले फैल सकते हैं, इसकी संख्या दर्शाता है।

एक या एक से नीचे की संख्या दिखाती है कि वायरस का प्रसार धीमा है जबकि एक से ऊपर की कोई भी संख्या तेज प्रसार को दिखाती है।

अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी खत्म होने से अभी बहुत दूर है और जहां तक भारत की बात है दूसरी लहर अब भी खत्म नहीं हुई है। दुनिया भर से कोविड-19 के दैनिक नये मामले अब भी बहुत ज्यादा हैं जहां संक्रमण के हर दिन 47 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

सरकार ने कहा कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 44 जिलों में दो अगस्त को समाप्त हो रहे हफ्ते में कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

इसने कहा कि केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत छह राज्यों के 18 जिलों में पिछले चार हफ्तों में कोविड के नये दैनिक मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

इसने बताया कि पिछले हफ्ते, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले केरल से सामने आए।

सरकार ने यह भी कहा कि जुलाई में लगाए गए कोविड-19 के कुल टीकों की संख्या मई में दिए गए टीकों से दोगुने से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां