लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,469 दैनिक नए मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 अप्रैल गुजरात में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,469 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,495 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं संक्रमण की वजह से 54 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,800 हो गई। इनमें से 20 मरीजों की मौत अहमदाबाद जिले में हुई। वहीं सूरत में 18, वडोदरा में सात, राजकोट में पांच, बनासकांठा में दो और गांधीनगर तथा जामनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद शहर में 1,504 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सूरत शहर में 1,087, राजकोट शहर में 405, वडोदरा शहर में 277, जामनगर शहर में 189, मेहसाना में 127 मामले सामने आए हैं।

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दिन में 2,976 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,15,127 हो गई। राज्य में फिलहाल 27,568 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 203 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य में 80.55 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 10.67 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

पड़ोसी दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 76 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिन में 20 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए। प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यहां अब तक 4,058 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 3,659 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 397 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos