लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से रिकॉर्ड 448 मौत, संक्रमण दर दूसरे दिन भी 30 प्रतिशत से कम

By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अपेक्षाकृत कम (61045) नमूनों की जांच की गई जिनमें से 18043 संक्रमित पाए गए। यह 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकड़ा है जब 16699 लोग संक्रमित मिले थे।

बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले 1611 लोगों को टीके की खुराक दी गई जो अब तक सबसे कम है। इनमें 1260 लोगों ने पहली खुराक ली।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण दर दूसरे दिन 30 प्रतिशत से कम रहा। रविवार को संक्रमण दर 28.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा