सिक्किम में कोविड-19 के रिकॉर्ड 408 नए मामले
By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:11 IST2021-05-27T20:11:21+5:302021-05-27T20:11:21+5:30

सिक्किम में कोविड-19 के रिकॉर्ड 408 नए मामले
गंगटोक, 27 मई सिक्किम में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 408 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 14,214 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में एक और संक्रमित मरीज की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 240 हो गई। नए मामलों में से 216 मामले ईस्ट सिक्किम जिले, वेस्ट सिक्किम से 97, साउथ सिक्किम से 75 और नॉर्थ सिक्किम से 20 मामले सामने आए हैं।
बुलेटिन के अनुसार सिक्किम में अब 3,604 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 10,158 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।