लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोविड-19 के रिकॉर्ड 356 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 11:26 IST

Open in App

ईटानगर, 19 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 356 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 22,462 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वायरस से तीन और मरीजों की जान जाने के बाद मृतक संख्या 88 हो गई है।

पूर्वोत्तर राज्य में अब 2,397 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 19,977 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 58 नये मामले सामने आए। इसके बाद नामसाई और अंजॉ में 50-50 मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल मिलाकर 5,11,863 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 4,888 नमूनों की मंगलवार को जांच हुई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 3,10,761 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे