लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 304 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 12:50 IST

Open in App

ईटानगर, 18 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 304 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,106 हो गई। वहीं चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि यहां फिलहाल 2,346 मरीजों का उपचार चल रहा है।

यहां राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चांगलांग में 33, तवांग में 27, पूर्वी सियांग में 21 और नामसाई में 19 मामले सामने आए हैं। इस अवधि में चार मरीजों की मौत हो गई।

सोमवार से कम से कम 214 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 19,675 हो गई। अधिकारी ने बताया कि यहां स्वस्थ होने की दर 89 फीसदी और संक्रमण दर 7.22 फीसदी है।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 3,10,761 लोगों ने कोविड-19 टीके की खुराक ली है, जिनमें से 3,674 लोग 18-44 आयु समूह के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल