लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत, 35156 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:20 IST

Open in App

लखनऊ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई तथा 35156 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 298 और मरीजों की मौत हो गई। यह प्रदेश में एक दिन में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण से 12241 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 35 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 19, कानपुर नगर में 16, गाजियाबाद तथा चंदौली में 12-12, गौतम बुद्ध नगर में 11 तथा शाहजहांपुर में 10 मरीजों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 35156 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, इस अवधि में 25613 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 4126 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 1896, वाराणसी में 1598, गौतम बुद्ध नगर में 1478, मुरादाबाद में 1229 तथा गोरखपुर में 1198 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 309237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक कुल 1217955 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 896477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो