लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 से रिकॉर्ड 174 मौत, 14,120 नए मामले

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 अप्रैल गुजरात में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14120 नए मामले सामने आए जबकि 174 और मरीजों की इस महामारी से जान चली गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह एक दिन में प्रदेश में हुई मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

विभाग की तरफ से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 14120 नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,38,845 हो गई है।

गुजरात में मंगलवार को 14352 नए मामले सामने आए थे जो राज्य में एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या थी।

विभाग ने कहा कि 174 और मरीजों की मौत से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6830 हो गई है।

इससे पहले राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 170 मौत 27 अप्रैल को हुई थीं।

इसमें कहा गया कि राज्य में 8595 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 398824 हो गया।

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर और गिरकर 74.01 प्रतिशत रह गई है।

विभाग के मुताबिक गुजरात में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 133191 है जिनमें से 421 मरीजों की हालत गंभीर है।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 5740 नए मामले आए इसके बाद सूरत में 2116, वडोदरा में 858, जामनगर में 721, राजकोट में 434, भावनगर में 385, गांधीनगर में 324 मामले आए हैं।

विभाग ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा 26 मौतें अहमदाबाद में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू