लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 13,105 मामले आए, 137 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 अप्रैल गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,105 नए मामले आए हैं जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में सक्रमितों की संख्या 4,53,836 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 137 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जो अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ मृतकों की कुल संख्या 5877 हो गई है।

सूरत जिले में 27 लोगों की, अहमदाबाद में 24, वडोदरा और राजकोट में 14- 14, जामनगर में नौ लोगों की और बनासकांठा जिले में पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अन्य जिलों से भी लोगों के मरने की सूचना है।

अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5142 नए मामले सामने आए जबकि सूरत शहर में 1958, राजकोट में 697, वडोदरा में 598, सूरत जिले में 518, मेहसाणा में 444 और जामनगर में 336 मामले सामने आए।

राज्य में वर्तमान में 92,084 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 376 वेंटिलेटर पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू