लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12, 523 नए मामले

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 मई ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,523 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 20.30 फीसदी दर्ज की गई। यहां अब तक संक्रमण के 6,68,422 मामले आ चुके हैं और 2,430 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामलों में से 7,012 मामले अलग-अलग पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी 5,511 मामले स्थानीय संपर्क वाले हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 1,842 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले का ही हिस्सा है। इसके बाद कटक में 1,084, अंगुल में 930, सुंदरगढ़ में 715, पुरी में 568 और मयूरभंज में 546 मामले सामने आए हैं।

खुर्दा और कोरापुट में चार-चार मरीजों की मौत हो गई जबकि नौपाड़ा, रायगढ़ा और सुंदरगढ़ में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

इसी बीच ओडिशा सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य में कोविड-19 उपचार में अब प्लाज्मा थेरेपी पर रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos