लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 10,774 नए मामले, 48 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 10,774 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विभाग की ओर से रविवार को जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि 48 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,283 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि कल रिकॉर्ड स्तर पर 1.14 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 9.43 प्रतिशत रही।

दिल्ली में इससे पहले सबसे ज्यादा 8,593 दैनिक मामले पिछले साल 11 नवंबर को सामने आए थे और 19 नवंबर को संक्रमण की वजह से 131 लोगों की मौत हो गई थी। मौत के संबंध में एक दिन में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 7,897 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हुई थी। वहीं संक्रमण दर 10.21 प्रतिशत रही। इस साल पहली बार संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रही।

पिछले साल मध्य नवंबर में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से भी ज्यादा दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 8,521 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हो गई थी। इस साल यह पहला मौका था जब शहर में 8,000 से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए।

शहर में अब तक संक्रमण के 7,25,197 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 6.79 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां 34,341 मरीजों का उपचार चल रहा है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्र की संख्या बढ़कर 5,705 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बुधवार को कहा था कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि की गति के मद्देनजर पिछले साल नवंबर में आए एक दिन के सर्वाधिक मामले का रिकॉर्ड भी पीछे छूट सकता है।

रविवार को उन्होंने संक्रमण से निपटने की तैयारियों को लेकर एक बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर