लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले; 2,624 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और फिलहाल यह आंकड़ा 25,52,940 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.37 फीसदी है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है और यह 83.49 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1,38,67,997 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर भी गिर गई है और यह 1.14 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए। 19 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले 1.50 करोड़ के पार चले गए।

आईसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 17,53,569 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

देश में एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 773 महाराष्ट्र से थे। इसके बाद दिल्ली में 348, छत्तीसगढ़ में 219 , उत्तर प्रदेश में 196, गुजरात में 142, कर्नाटक में 190, तमिलनाडु में 78 की और पंजाब में 75 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक 1,89,544 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई जिनमें से सबसे ज्यादा 63,252 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। 14,075 लोगों की मौत कर्नाटक में हुयी जबकि तमिलनाडु में 13,395, दिल्ली में 13,541, पश्चिम बंगाल में 10,825, उत्तर प्रदेश में 10,737, पंजाब में 8,264 और आंध्र प्रदेश में 7,579 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां