लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आरडीआईएफ को भारत में एक महीने में पाँच करोड़ खुराक उत्पादन की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अप्रैल रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने मंगलवार को कहा कि उसे इस साल ग्रीष्मकाल तक कोविड-19 रोधी 'स्पूतनिक वी' टीके की पाँच करोड़ से अधिक खुराकों का उत्पादन भारत में होने की उम्मीद है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने सोमवार को रूस के कोविड-19 रोधी टीके 'स्पूतनिक वी' के सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी। इस टीके को रूस में परीक्षण के नतीजों के अलावा डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज लिमिटेड (डीआरएल) के साथ साझेदारी में भारत में अतिरिक्त तीसरे चरण के स्थानीय परीक्षण के सकारात्मक आँकड़ों के आधार पर अनुमति दी गई है।

आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रिएव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूसी कंपनी पांच दवा कंपनियों के साथ साझेदारी के अलावा संभावित उत्पादन समझौतों के लिए कुछ और कंपनियों को देख रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक तरह से ऐसा सोचते हैं कि स्पूतनिक वी भारत-रूस का टीका है क्योंकि इस टीके का भारत में काफी उत्पादन होगा। हमने भारत में पाँच उत्पादन साझेदारों की घोषणा की है, जिनमें से कुछ इस देश की बड़ी दवा कंपनियां हैं।’’

इससे पहले बताया गया कि आरडीआईएफ का करार भारत की दवा कंपनी ग्लैंड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पैनेसिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा और वरचो बायोटेक के साथ है और इसका लक्ष्य प्रति वर्ष 85 करोड़ खुराक का उत्पादन करना है।

उन्होंने कहा कि गर्मियों तक भारत में एक महीने में पाँच करोड़ खुराक का उत्पादन होने लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए