लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिये शनिवार से बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे । राष्ट्रपति भवन के एक बयान में शु्क्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, अगले आदेश तक ‘चेंज ऑफ गार्ड’ कार्यक्रम भी नहीं होगा ।

इसमें कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर कल (1 जनवरी 2022) से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे ।’’

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले एक दिन में सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं, जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया