लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: राघव चड्ढा ने दिल्ली सरकार के व्यापक आरटी-पीसीआर जांच अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 22, 2020 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली सरकार के कोविड-19 की वृहद स्तर पर मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच अभियान की पुराने राजेंद्र नगर से शुरुआत की।

सचल जांच वाहनों के जरिये आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी।

रविवार को पुराने राजेंद्र नगर में सचल जांच वाहन की शुरूआत के बाद महज चार घंटे में चड्ढा समेत 170 से अधिक लोगों ने कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच करवायी।

चड्ढा ने कहा, ‘‘सचल जांच वाहन में किसी भी व्यक्ति को जांच के लिए बस अपना नाम, फोन नंबर और पता बताने की जरूरत है। जांच परिणाम 24 घंटे के अंदर उसके मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा।’’

राजेंद्र नगर के विधायक ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच में बढ़ोतरी ही दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार का पता लगाने का प्रभावी तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बस आंकड़ा केंद्रित नहीं होना चाहते बल्कि इस जानलेवा महामारी को और फैलने से रोकने के लिए पहले से प्रभावी कदम उठाना चाहते है। मैं नागरिकों से अपील करता है कि थोड़े भी लक्षण सामने आएं तो वे, कृपया अपनी जांच कराएं। इससे बहुत सारी जिंदगियां बचाने में और इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।’’

पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। यहां अब तक संक्रमण के कुल 5,23,117 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 8,270 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल