लाइव न्यूज़ :

दीपावली की खरीददारी के दौरान निचले स्तर पर पहुंचा कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर देश में जब दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, तब कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन की चर्चाओं के बीच सिर्फ दो प्रतिशत भारतीयों को लगता है कि मास्क लगाना कोविड-19 से बचाव का एक प्रभावी उपाय है जबकि केवल तीन प्रतिशत महसूस करते हैं कि उनके इलाकों और जिलों में लोग आपस में दूरी रखने के मानदंडों का पालन कर रहे हैं। एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आयी है।

समुदाय आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म 'लोकल सर्किल्स' द्वारा किये गए सर्वेक्षण के दौरान देश के 366 जिलों में 20,000 से अधिक नागरिकों से 39,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिन्होंने बताया कि कैसे लोग त्योहारों के मौसम और यात्रा के दौरान मास्क लगाने और आपस में दूरी जैसे नियमों का पालन कर रहे हैं।

सैंतालीस प्रतिशत उत्तरदाता टियर 1 जिलों से, 30 प्रतिशत टियर 2 जिलों से और 23 प्रतिशत टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे। उत्तरदाताओं में 65 प्रतिशत पुरुष थे, जबकि 35 प्रतिशत महिलाएं थीं।

सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल दो प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र, जिले या शहर में ''90 प्रतिशत से अधिक'' लोग मास्क लगाने के नियम का अनुपालन करते हैं और केवल 16 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि यात्रा के दौरान हवाई अड्डों, स्टेशनों और बस स्टैंड आदि पर मास्क लगाना प्रभावी है।

सितंबर में 'लोकल सर्किल द्वारा' किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 13 प्रतिशत नागरिकों ने महसूस किया कि उनके क्षेत्र, जिले या शहर में मास्क नियम का अधिक पालन हो रहा है, जबकि 30 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने महसूस किया कि यात्रा के दौरान मास्क लगाना प्रभावी है।

नवीनतम सर्वेक्षण में, केवल तीन प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र, जिले या शहर में आपस में दूरी का अनुपालन प्रभावी है और नौ प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि यात्रा के दौरान आपस में दूरी का अनुपालन अब न के बराबर है।

सितंबर के सर्वेक्षण के अनुसार, बस छह प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा था कि उनके क्षेत्र, जिले या शहर में आपस में दूरी का अनुपालन अधिक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल