लाइव न्यूज़ :

नागपुर में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच कोविड-19 की जांच तीन गुना हुई : महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:02 IST

Open in App

नागपुर, 26 फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि नागपुर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच जांच की संख्या तीन गुना बढ़ाते हुए प्रतिदिन 10,000 से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं।

जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद राउत ने संवाददाताओं से कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों के लिए 1,769 ऑक्सीजन बेड, 684 आईसीयू और 263 वेंटीलेटर हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन प्रशासन नागपुर में स्थिति को नियंत्रित करने में समर्थ है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की संख्या बढ़ाकर तीन गुना कर दी गयी है क्योंकि अब एक दिन में 10,000 से अधिक नमूनों की जांच हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों का और सरकारी अस्पताल आने वालों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।’’

नागपुर में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,116 नए मामले आये और 13 लोगों की मौत हुई।

जिले में संक्रमितों की संख्या 1,46,831 है और इनमें से 4,314 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos