लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बाजार एवं भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर लक्षित कोविड-19 जांच शुरू की गई : जैन

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि सरकार ने अपनी निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए बाजार एवं भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर लक्षित कोविड-19 जांच करना शुरू किया है।

दिल्ली में मंगलवार को पहली बार 6700 से अधिक नये मरीज सामने आये थे और यहां इस महामारी के मामले चार लाख के पार पहुंच गये। दिल्ली में त्योहार के सीजन एवं प्रदूषण स्तर में वृद्धि के बीच संक्रमण दर 11.29 फीसद हो गयी है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की वर्तमान स्थिति को ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है।

सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वर्तमान कोविड-19 स्थिति पर बारीकी से चर्चा हुई।

बयान में कहा गया है कि रेस्तरां, बाजार स्थलों, नाई की दुकानों जैसे संवेदनशील स्थानों पर लक्षित आरटी-पीसीआर जांच, पहले से बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर जैसी मेडिकल सुविधाओं में वृद्धि, संपर्कों को ढूंढने पर बल जैसे संगठित प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाजार एवं भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर लक्षित कोविड-19 जांच शुरू किया गया है।’’

जब उनसे यह सवाल किया गया कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जबकि अन्य स्थानों पर उसमें गिरावट नजर आ रही है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हम जबर्दस्त तरीके से जांच कर रहे हैं और संपर्क का पता लगा रहे हैं। ये ही वजह हो सकते हैं कि रोजाना मामले अधिक हैं। अन्य स्थानों में बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। ’’

जैन ने माना कि उन्हें ऐसी खबर मिल रही है कि कई लोग सुरक्षा नियमों का पालन करने में लापरवाही कर रहे हैं या मास्क बिल्कुल नहीं लगा रहे हैं।

कुछ निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेडों के आरक्षण के मुद्दे मंत्री ने कहा, ‘‘ उच्च न्यायालय ने उस पर स्थगन लगा दिया है । अब हम उच्चतम न्यायालय में अपील करने जा रहे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अन्यथा 800 अतिरिक्त आईसीयू बेड उपलब्ध होता।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग