लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच की दर को 'वाजिब' बनाया जाए : योगी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:09 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निजी संस्थाओं द्वारा की जाने वाली कोविड—19 संबंधी जांच की दर को 'वाजिब' बनाने और नजदीकी कोविड जांच केन्द्रों की जानकारी देने वाला मोबाइल एप्लीकेशन बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोविड-19 की जांच संबंधी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा ऐप विकसित किया जाए, जिससे आमजन को अपने नजदीकी कोविड जांच केंद्रों की जानकारी प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निजी जांच संस्थाओं द्वारा की जाने वाली जांच की दर को पुनर्निर्धारित करते हुए वाजिब बनाया जाए।

योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने लखनऊ में लोगों के संक्रमणमुक्त होने दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मास्क के उपयोग तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के संबंध में जागरुक किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह