लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की जांच ‘पूर्णता के स्तर’ पर पहुंच गई है : जैन

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए जांच की क्षमता ‘‘पूर्णता के स्तर’’ पर पहुंच गई है और प्रयोगशालाओं को एक दिन के अंदर सभी आरटी-पीसीआर की जांच के परिणाम जारी करने में समस्या आ रही है।

कोविड-19 का पता लगाने के लिए मंगलवार को 61,778 जांच की गई जिसमें 26,080 आरटी-पीसीआर जांच थी, जो महानगर के लिए एक दिन में सर्वाधिक है। इसमें 35,698 रैपिड एंटीजन जांच भी शामिल है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच पूर्णता के स्तर पर पहुंच गई है...कई लोग अब कह रहे हैं कि उनकी जांच दो-तीन दिन पहले ही हुई थी।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार ने आरटी-पीसीआर की जांच बढ़ाकर 35 हजार तक करने का निर्देश दिया था लेकिन प्रयोगशालाओं को एक दिन के अंदर सभी जांच के परिणाम जारी करने में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नई समस्या आ गई है।’’

जैन ने कहा कि बुधवार को संक्रमण की दर कम होकर 8.49 फीसदी हो गई जबकि सात नवंबर को यह दर 15.26 फीसदी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसे बिस्तर जिन पर मरीज नहीं हैं उनकी संख्या चार दिन पहले 7844 थी जो अब बढ़कर 9138 हो गई है। पिछले कुछ दिनों में उपलब्ध आईसीयू बिस्तरों की संख्या भी बढ़कर 1057 हो गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 50 फीसदी से अधिक बिस्तर आरक्षित हैं।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 5246 नये मामले सामने आए जबकि 99 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 8720 हो गई। पांच दिनों के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया