लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बंगाल में पूर्ण टीकाकरण के बाद संक्रमित होने वाले लोगों के जीनोम अनुक्रमण की योजना

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:21 IST

Open in App

कोलकाता, चार अगस्त कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी लोगों के संक्रमित होने की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में निगरानी को बढ़ाने और ऐसे लोगों के जीनोम अनुक्रमण का निर्णय किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विभाग ऐसे मरीजों के जीनोम अनुक्रमण की योजना बना रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके कोरोना वायरस ‘स्ट्रेन’ में कोई आनुवंशिक बदलाव हुआ है।

अधिकारी के अनुसार, इस तरह के अनुक्रमण का निर्णय वैश्विक महामारी की संभावित तीसरी लहर के बारे में विशेषज्ञों की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जीनोम अनुक्रमण परीक्षण उन लोगों पर किया जाना चाहिए, जो पूरी तरह से टीकाकरण के बाद भी संक्रमण की चपेट में आ गए। प्राथमिक उद्देश्य यह पता लगाने का है कि क्या टीके ने वायरस के खिलाफ काम किया है या यह उत्परिवर्तित हो गया है।’’

उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तरी जिलों में जिला प्रशासन ने जीनोम अनुक्रमण करने का निर्णय किया है, जहां पूर्ण टीकाकरण के बाद लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर