लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिये अधिकतम 400 रूपए मूल्य तय करने के लिये न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश भर में कोविड-19 की जांच के लिये अधिकतम 400 रूपए की दर से आरटी-पीसीआर टेस्ट करने और इस अभियान में एकरूपता लाने के लिये उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है।

इस याचिका में केन्द्र और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिये नौ सौ से 2800 रूपए तक वसूलने की बजाये देशभर में समान रूप से अधिकतम 400 की दर निर्धारित की जाये।

भाजपा नेता और अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने यह याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि इस परीक्षण के नाम पर देश भर की पैथॉलोजी प्रयोगशालायें मनमाने तरीके से पैसा लेकर करोड़ों रूपए कमा रही हैं।

याचिका के अनुसार, ‘‘ इस आरटी-पीसीआर टेस्ट में बहुत ही ज्यादा लाभ कमाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में इस परीक्षण की लागत के आधार पर लाभ 1400 प्र्रतिशत है जबकि दिल्ली में यह 1200 प्रतिशत है।’’

याचिका में दावा किया गया है कि आरटी-पीसीआर किट भारतीय बाजार में 200 रूपए से कम में उपलब्ध है। याचिका के अनुसार, ‘‘इसके अलावा आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिये इस्तेमाल होने वाली मशीनें पहले से ही प्रयोगशालाओं के पास हैं जिन पर बड़ी संख्या में यह जांच की जा रही है और इन पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता है।’’

अग्रवाल ने याचिका में कहा है, ‘‘ यह देश की 135 करोड़ जनता से जुड़ा मसला है क्योंकि हर व्यक्ति कोरोना वायरस को लेकर चिंतित है और उसे आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिये इन प्रयोगशालाओं को मनमानी कीमत देनी पड़ रही है। ’’

याचिका में आरोप लगाया गया है कि निजी प्रयोगशालायें और अस्पताल इस आपदा का धन कमाने के अवसर के लिये रूप में दोहन कर रहे हैं और करोड़ों रूपए इन टेस्ट से कमा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह