लाइव न्यूज़ :

कोविड- 19 : बिहार के आयुर्वेदिक अस्पताल में लोगों की भीड़ बढ़ी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 00:50 IST

Open in App

पटना, 02 मई बिहार में कोरोना वायरस से के खिलाफ अपनी प्रतिरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के तरीकों की तलाश कर रहे लोग इन दिनों राज्य की राजधानी पटना स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

पटना स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक विजय शंकर दुबे ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना यहां करीब 100 लोग आया करते थे, वर्तमान में उनकी सख्ंया बढ़कर 300 तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि हालांकि इस अस्पताल को कोविड-19 मरीजों को समर्पित अस्पताल के तौर पर नामित नहीं किया गया है पर यहां लोगों को उनकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक दवाएं प्रदान की जा रही है।

दूबे ने कहा कि ऐसे समय में जब सामान्य अस्पताल में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है, हम अपने अस्पताल में टीकाकरण की सुविधा के साथ अन्य आयुर्वेदिक सुविधाओं के जरिए लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

अस्पताल के उपाधीक्षक धनंजय शर्मा ने कहा कि यहां आयुष काढ़ा लोगों को मुफ्त में वितरित करने के साथ कोरोना संकट में सुरक्षित रहने के लिए योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक डॉ अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हम लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काढा, धनवती और च्यवनप्राश लिख रहे हैं। हम फोन पर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा परामर्श भी दे रहे हैं।’’ शर्मा और सिंह जो कि पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से ठीक हुए थे।

दुबे ने कहा कि इस अस्पताल में सामान्य रोगियों के लिए कुल 140 बिस्तर हैं और कोरोना महामारी की चुनौतियों का सामना करने के लिए अस्पताल प्राधिकरण ने मातृत्व और शिक्षा उद्देश्यों के लिए कुछ कर्मचारियों को छोड़कर, सभी डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।

शर्मा ने कहा कि हमारे पास लगभग 10 डॉक्टर और 45 पैरामेडिक्स हैं। हमने डॉक्टरों के छह खाली पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अनुरोध भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है