लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीजों ने रोजाना एंबुलेंस के लिए करीब 2500 कॉल किए : आंकड़े

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली में गत एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों ने एंबुलेंस के लिए रोजाना करीब 2,500 कॉल किए।

दिल्ली सरकार द्वारा संकलित इन आंकड़ों से राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की गंभीरता रेखांकित होती है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गत एक हफ्ते में कुल 17,924 कॉल एंबुलेंस के लिए किए गए जिनमें निजी एंबुलेंस के लिए मरीजों द्वारा किए गए कॉल शामिल नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक गत एक हफ्ते से रोजाना कम से कम 2,560 कॉल एंबुलेंस के लिए आ रहे हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।

इससे स्पष्ट हो जाता है कि अप्रैल महीने के पहले हफ्ते से एंबुलेंस के लिए रोजाना होने वाले कॉल की संख्या बढ़ रही है। पहले हफ्ते में एंबुलेंस के लिए आने वाली कॉल की संख्या 1,200 से 1,900 के बीच थी।

आंकड़ों के मुताबिक 15 और 16 अप्रैल को 2279-2279 कॉल आए। यह संख्या 20 अप्रैल को बढ़कर 2,816 तक पहुंच गई जो हफ्ते में किसी दिन आए कॉल की सबसे अधिक संख्या है। 21 अप्रैल को भी 2,618 कॉल एंबुलेंस के लिए आए।

इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 1,347 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

दिल्ली में 20 अप्रैल को 277 लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि 19, 18,17,16 और 15 अप्रैल को क्रमश: 240,161,167,141 और 112 लोगों की जान गई।

दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के नगर निकाय ने वास्तविक समय में निगरानी प्रणाली स्थापित की है और शमशान भूमि और क्रबिस्तान के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

दिल्ली में बुधवार को भी संक्रमण के 24,638 नए मामले आए जबकि 249 मरीजों की मौत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 31.28 प्रतिशत हो गई है जिसका अभिप्राय है कि जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग