लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से आए कोविड-19 मरीजों को संस्थागत पृथकवास में रखा जाएगा : महाराष्ट्र

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:02 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) को लेकर बढ़ी चिंता के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन से आने वाले उन यात्रियों को संस्थागत पृथकवास में रखा जाएगा जिन्हें जांच में संक्रमित पाया जाएगा।

सरकार के अधिकारी ने कहा कि यह केंद्र द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप है।

उन्होंने बताया कि निगेटिव जांच रिपोर्ट वाले अन्य यात्रियों को गृह पृथक-वास में रखा जाएगा और रोजाना जिला निगरानी अधिकारी उनसे रिपोर्ट लेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 की बीमारी के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 वायरस के नए प्रकार के सामने आने के बाद महामारी निगरानी एवं प्रतिक्रिया एसओपी जारी की।

यह एसओपी 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत लौटे सभी यात्रियों पर लागू होगी। इसके तहत आरटी-पीसीआर जांच में जिन यात्रियों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है उनकी जांच दोबारा नए वायरस के स्ट्रेन के लिए की जाएगी।

केंद्र द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक अगर यात्री में नए वायरस पाए जाते हैं तो उन यात्रियों को आगे के इलाज के लिए अन्य कोविड-19 मरीजों से अलग किया जाएगा।

नई एसओपी के मुताबिक इन मरीजों की 14 दिन बाद दोबारा कोविड-19 जांच की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर पिछले 14 दिनों की यात्रा जानकारी भी स्व घोषित फार्म भरकर साझा करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों