लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हुई

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अप्रैल कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4,234 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 18 और मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 12,585 हो गई है।

विभाग ने बताया कि इस अवधि में 1,599 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी भी दी गई है।

विभाग ने बताया कि बेंगलुरु शहर में ही बृहस्पतिवार को 2,906 नए मामले आए।

कर्नाटक में अब तक 2,15,26,958 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिनमें से 1,15,732 नमूनों की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जारी बुलेटिन के मुताबिक, एक अप्रैल की शाम तक राज्य में 10,01,238 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है । इनमें से 12,585 लोगों की मौत हुई है एवं 9,57,769 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई है।

विभाग ने बताया कि इस समय राज्य में 30,865 उपचाराधीन मरीज है जिनमें से 30,600 मरीज कोविड-19 समर्पित अस्पतालों में हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 264 मरीज गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिन 18 लोगों की मौत हुई उनमें 11 बेंगलुरु शहर के हैं जबकि धारवाड़ के दो और कलबुर्गी-मांड्या-मैसुरु-तुमकुरु-बीदर के एक-एक मृतक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह