लाइव न्यूज़ :

गुजरात में शुक्राणु देने के एक दिन बाद कोविड-19 मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 11:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 जुलाई गुजरात में वडोदरा के एक निजी अस्पताल ने एक दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित जिस व्यक्ति के शुक्राणु एकत्रित किए थे उसकी मौत हो गयी। अस्पताल ने व्यक्ति की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कोविड-19 मरीज के शुक्राणु एकत्रित किए थे। इस व्यक्ति की पत्नी के वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने के बाद कई अंगों के काम न करने के कारण 32 वर्षीय व्यक्ति को स्टर्लिंग अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

महिला के वकील निलय पटेल ने कहा, ‘‘अस्पताल ने हमें सूचित किया कि उन्होंने मंगलवार शाम को उच्च न्यायालय के अनुमति देने के बाद मेरी मुवक्किल के पति के शुक्राणु ले लिए हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गयी। मामले पर अगली सुनवाई आज होनी है।’’

मरीज की पत्नी ने मंगलवार को उच्च न्यायालय का रुख करते हुए कहा था कि वह चाहती है कि उनका बच्चा आईवीएफ के जरिए हो लेकिन उसका पति अपने शुक्राणु लिए जाने की मंजूरी देने की स्थिति में नहीं है। महिला ने अदालत को बताया था कि डॉक्टरों के अनुसार उसके पति के बचने की उम्मीद बहुत कम है।

अस्पताल ने आईवीएफ के लिए शुक्राणु लेने के लिए अदालत से आदेश लाने की मांग की थी जिसके बाद महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। महिला की याचिका पर तत्काल सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आशुतोष जे शास्त्री ने अस्पताल को जल्द से जल्द व्यक्ति का शुक्राणु लेने और उसे उचित तरीके से रखने का निर्देश दिया था।

स्टर्लिंग अस्पताल के जोनल निदेशक अनिल नाम्बियार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि डॉक्टरों ने अदालत का आदेश मिलने के कुछ घंटों के भीतर मंगलवार रात को मरीज का शुक्राणु सफलतापूर्वक ले लिया।

आईवीएफ/एआरटी के लिए मंजूरी देने पर अदालत की सुनवाई शुक्रवार को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन