लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के 66 जिलों के रिजर्व पुलिस लाइंस में कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र स्थापित

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, 16 मई उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य के 66 जिलों में स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र (कोविड केयर सेंटर) स्थापित किए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले या गैर लक्षणों वाले पुलिसकर्मियों को पृथकवास की समुचित व्यवस्था तथा जरूरी चिकित्सीय मदद तुरंत उपलब्ध कराने के लिए पीएसी की 34 वाहिनियों में भी कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, राजकीय रेलवे पुलिस इत्यादि के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस लाइंस में 2,993 बिस्तरों वाले कोवि-19 मरीज देखभाल केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से 299 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से सुसज्जित हैं।

बयान के मुताबिक जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है और कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बयान के अनुसार ऐसे मामलों में अब तक 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1256 इंजेक्शन, 1350 ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 ऑक्सीजन सांद्रक, 844 पल्स ऑक्सीमीटर, पांच ऑक्सीजन रेगुलेटर और नौ ऑक्सीजन फ्लो मीटर जब्त किए गए हैं।

बयान के मुताबिक कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान 62,70,710 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। सरकार ने आपदा के इस समय में जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तथा गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग