लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अलीबाग में कोविड-19 मरीज ने डॉक्टर पर हमला किया, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज ने कथित तौर पर सलाइन चढ़ाने वाले स्टैंड से डॉक्टर पर उस समय हमला कर दिया जब उसने मरीज से बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाने को कहा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह अलीबाग सिविल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में डॉक्टर स्वपनदीप थाले को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘मरीज का पिछले चार दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। राउंड पर आए डॉक्टर ने उससे कहा कि वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाएं। डॉक्टर के इस निर्देश से मरीज नाराज हो गया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में डॉक्टर जब कुर्सी पर बैठे थे तब मरीज पीछे से आया और सलाइन स्टैंड से उनके सिर पर हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना में घायल डॉक्टर को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (जनसेवक को अपना कर्तव्य करने से जबरन रोकना या हमला करना) के तहत मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह