लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीज को अस्पताल में बिस्तर दिलवाने के ऐवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:51 IST

Open in App

जयपुर, आठ मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी अशोक कुमार को कोविड-19 मरीज को बिस्तर दिलवाने के ऐवज में शनिवार को परिवादी से 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके कोरोना वायरस संक्रमित परिजन को राजस्थान चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में आई.सी.यू. बैड व अन्य सुविधाएं दिलाने के एवज में मेट्रो मास अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी अशोक कुमार गुर्जर द्वारा 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। आरोपी परिवादी से 95 हजार रुपये पहले ही वसूल कर चुका था।

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को जाल बिछाकर आरोपी अशोक कुमार गुर्जर को परिवादी से 23 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र