लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी ने सभी के जीवन पर एक अलग छाप छोड़ी है: न्यायमूर्ति हिमा कोहली

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश हिमा कोहली ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने सभी के जीवन पर एक अलग तरह से छाप छोड़ी है।

न्यायमूर्ति कोहली दिल्ली उच्च न्यायालय से अपने विदाई कार्यक्रम में बोल रही थीं। न्यायमूर्ति कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय कोविड​​-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से काम कर रहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी वरिष्ठ न्यायाधीश के लिए एक आनलाइन विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल, अन्य न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने 61 वर्षीय न्यायमूर्ति कोहली को विदाई दी जो मई 2006 में न्यायधीश बनी थीं। न्यायमूर्ति कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी।

न्यायमूर्ति कोहली ने कोविड​​-19 महामारी को मुश्किल समय बताया और न्यायमूर्ति पटेल को उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से हममें से प्रत्येक को हर तरीके से विकसित होने में मदद मिली है और इससे हमें यह अहसास हुआ कि हमने अपने जीवन को कैसे जटिल बना लिया है और इसे कैसे सरल बनाया जा सकता है। इसने हमें हमारे परिवारों के साथ भी करीब ला दिया है, जिनके साथ हम घर से काम करते हुए अच्छा समय बिता रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन कठिन समय में हम खुद में बदलाव लाये हैं और कोविड-19 ने हम सभी पर अलग-अलग तरीके से छाप छोड़ी है।’’

न्यायमूर्ति कोहली ने अपने विदाई कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह 1984 में जब बार की सदस्य बनी थीं तब उच्च न्यायालय में बहुत कम महिला वकील थीं और स्वतंत्र रूप से काम करना कठिन था और मुवक्किल अधिकतर पुरुष वकीलों की मदद लेते थे।

उन्होंने कहा कि कितनी अच्छी महिला वकील क्यों न हो , उसे अपना रास्ता खुद बनाना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र