लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी : जूना अखाड़ा का आह्वान, हरिद्वार कुंभ में सीमित संख्या में शामिल हो लोग

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:31 IST

Open in App

देहरादून, 17 अप्रैल देश में साधुओं के प्रमुख 13 अखाड़ों में से एक जूना अखाड़ा के प्रमुख ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को लोगों से अपील की कि हरिद्वार कुंभ में वे सीमित संख्या में आए।

उन्होंने कहा कि आस्था बड़ी चीज है लेकिन मानव जीवन अधिक महत्वपूर्ण है।

जूना अखाड़ा के महामंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने इसके साथ ही कहा कि वह कुंभ की समाप्ति की घोषणा नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह समाप्त होने के कगार पर है और महज एक शाही स्नान बचा है।

कुंभ में हिस्सेदारी को संकेतिक रखने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरि ने कहा, ‘‘आस्था बड़ी चीज है लेकिन मानव जीवन उससे भी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने हरिद्वार में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें यह एहसास है कोरोना वायरस इससे पहले इतना अधिक आक्रामक और प्राणघातक नहीं था। इसलिए मेरी श्रद्धालुओं से भावनात्मक अपील है कि वे सीमित संख्या में ही कुंभ में शामिल हो।’’

सबसे पुराने अखाड़ों में से एक के महामंडलेश्वर ने साधुओं से भी अपील की कि वे जीवन बचाने के लिए कार्यक्रम में हिस्सेदारी सांकेतिक ही रखें।

गिरि ने निरंजनी अखाड़े की हालिया घोषणा का बचाव किया जिसमें कहा गया था कि उनके लिए कुंभ संपन्न हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘...दरअसल उनका कहना था कि दो प्रमुख शाही स्नान संपन्न हो गए हैं और एक बाकी है जिसमें अधिकतर वैरागी साधु शामिल होते हैं और अन्य अखाड़ों का केवल सांकेतिक प्रतिनिधित्व होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू