लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी ने विकास योजनाओं को प्रभावित किया: अजित पवार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:03 IST

Open in App

पुणे, 11 जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के "सर्वांगीण विकास" के लिए महा विकास अघाड़ी की योजनाओं को पिछले कुछ महीनों के दौरान कोविड​​​​-19 महामारी के चलते झटका लगा है।

पवार ने फेसबुक लाइव सत्र के दौरान नागरिकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि केंद्र राज्य में मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए संसद का रास्ता अपनाए और ऐसा करते हुए यह भी देखे कि अन्य समुदायों के समान लाभ प्रभावित नहीं हों।

पवार ने कहा, ‘‘राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों को हल करने, सर्वांगीण विकास के साथ-साथ एक ऐसा माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार बनायी जिसमें समाज के हर वर्ग को यह विश्वास हो कि यह सरकार उसकी है। हालांकि सरकार बनने के तुरंत बाद हमारे समक्ष कोविड-19 संकट खड़ा हो गया।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 14 महीने इस महामारी से निपटने में चले गए जिससे नौकरियों का नुकसान हुआ और कुछ फैसलों को लागू करने में गंभीर वित्तीय संकट उत्पन्न हुआ।

पवार ने कहा कि हालांकि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में सुधार के लिए सभी प्रयास किए हैं, जिसमें दवाओं का भंडार बढ़ाना, वेंटिलेटर बिस्तरों की संख्या बढ़ाना और महाराष्ट्र को टीके की अधिकतम खुराक सुनिश्चित करना शामिल है।

पवार ने कहा, "चूंकि टीका कंपनियों द्वारा उत्पादन बढ़ाया गया है, हमारा लक्ष्य अगस्त के अंत तक महाराष्ट्र में अधिकांश लोगों का टीकाकरण कराना है।’’

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर पूछे जाने पर पवार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में राज्य के रुख का बचाव करने के लिए जानेमाने वकीलों को लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने गत 5 मई को राज्य में मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को रद्द कर दिया।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और हमने (केंद्र से) अन्य समुदायों के आरक्षण को छुए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण देने का संसद में फैसला करने का अनुरोध किया।’’

उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए "समुदाय को उकसाने" की कोशिश करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एमवीए सरकार अन्य समूहों के लाभों को छुए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह