लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑक्सीजन संकट गहराया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मई राजधानी बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में ऑक्सीजन संकट गहरा गया है और अस्पताल सार्वजनिक रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

पिछले दो दिनों के दौरान चामराजनगर जिले में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 के 24 मरीजों की मौत की पृष्ठभूमि में यह स्थिति सामने आयी है।

राज्य सरकार ने कहा कि मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई हैं लेकिन उसने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार कलबुर्गी और बेलगावी में कुछ अस्पतालों के प्रबंधन ने कथित रूप से मरीजों से अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आने को कहा है।

कलबुर्गी के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री मुरूगेश निरानी ने (ऑक्सीजन की) किसी कमी से इनकार किया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज जो तीन मौतें हुईं उनकी वजह ऑक्सीजन की कमी नहीं थी।

बेलगावी के अस्पतालों से खबर है कि वे भी ऑक्सीजन की कमी से बड़ी मुश्किल में हैं।

बेंगलुरु के कुछ मेडिकल सेंटरों ने भी कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर अपनी आवाज उठायी है।

येलहंका के चैतन्य मेडिकल सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को ऑक्सीजन संकट था जिसके तहत उन्हें कोविड के सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब दो-तीन दिन के लिए ऑक्सीजन स्टॉक मिल गया है।

यहां आर टी नगर के मेडाक्स अस्पताल ने भी ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया है।

इस बीच, बेंगलुरु (ग्रामीण) के सांसद डी के सुरेश ने भी शहर के राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की।

राज्य में रोजाना कोविड-19 के 40,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos